Sunday 19 June 2011

पेड़ खजूर
लंबा ही नहीं
छोटा भी होता भी होता है पेड़ खजूर
छाया न दें, पर
फल देता है पेड़ खजूर
कड़वे ,खट्टे छोड़ दें
मीठे -मीठे फल देता है पेड़ खजूर
रंग बदलती दुनिया में
हरे, पीले, क ई रंग बदलता है पेड़ खजूर
मतलब की   दुनिया में
बेमतलब खड़ा रहता है पेड़ खजूर
तीखी धूप में
भूख मिटाता पेड़ खजूर
जंगल में मंगल का  उत्सव
मनाने का  अवसर देता पेड़ खजूर
चुभते का टों के  बीच
सख्त दरख्तों के  संग मौज मनाता पेड़ खजूर
भटकते राही के  मन में
आस जगाता पेड़ खजूर
-राजेश रावत
भोपाल मध्यप्रदेश
11 जून 2011 शनिवार

No comments:

Post a Comment